UP: पति गया था कमाने, इधर पत्नी ने तीसरे के साथ कर दिया यह काम
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। प्रेमी पति का मौसेरा भाई है। पति ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी को दोबारा घर लाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक नेपाल में काम करने गया था। वहां से लौटकर घर आया तो पता चलाकि उसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गयी है। पता चला कि वह किसी और नहीं बल्कि पति के मौसेरे भाई के साथ ही फरार हो गयी है। जानकारी होने के बाद पति ने जब महिला के प्रेमी और अपने मौसेरे भाई को फोन किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यक्ति तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को आपबीती बताई और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।

इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने की सूचना दी है। उसकी पत्नी का प्रेमी के साथ अवैध संबंध था। पत्नी को घर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications