कुशीनगर: शिक्षक की हत्या कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, देखती रही पुलिस

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में सोमवार की सुबह एक ​टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हवाई फायरिंग कर दहशत फैला रहे बदमाश को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में बदमाश को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

mob lynched murder accused in front of police in kushinagar

घर में घुसकर बदमाश ने टीचर को मारी गोलियां

जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी सुधीर सिंह पुत्र मोहर सिंह सीमावर्ती बिहार में टीचर थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे के स्कूटी से आए अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर टीचर को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। इससे सुधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि टीचर की हत्या के बाद हमलावर घर की छत पर चढ़ गया और हवाई फायर करने लगा।

पुलिस की मौजूदगी में बदमाश की पीट-पीटकर हत्या

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो भीड़ ने हमलावर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हमलावर को मार डाला। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में बदमाश को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस को देखकर हमलावर दोनों हाथ ऊपर उठाकर आत्मसमर्पण करने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साई भीड़ ने लाठी डंडे से मारकर हमलावर को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+