कुशीनगर: नाली बनाने को लेकर हुए विवाद में नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। एक तरफ प्रदेश अलीगढ़ की घटना से दहला हुआ है तो दूसरी तरफ बच्चियों से दरिंदगी की घटना की खबर लगातार आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना कुशीनगर में हुई है, जहां 12 साल की नाबालिग के साथ दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना के दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाली बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की को दूसरे पक्ष के छह लोग जबरदस्ती उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे उसकी हालत नाजुक देख परिजनों ने उसे पिपराइच सीएचसी भर्ती कराया। इसके बाद परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस दो दिनों तक पीड़ित परिवार को टरकाती रही। मामला जब मीडिया के संज्ञान में आया तो आनन-फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 6 आरोपियों में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications