Kushinagar: आतंकियों का निशाना बने कुशीनगर के दो मजदूरों की हालत गंभीर

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रख मोमिन क्षेत्र में 12 नवंबर की रात आतंकियों ने गैर कश्मीरी लोगों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें कुशीनगर जिले के रहने वाले दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है जहां उ

Kushinagar News: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रख मोमिन क्षेत्र में 12 नवंबर की रात आतंकियों ने गैर कश्मीरी लोगों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें कुशीनगर जिले के रहने वाले दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुुई है।एक मजदूर कसया थाना क्षेत्र के धुरिया खास गांव के धुरिया भाठ टोला निवासी गोविंद है और दूसरा पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना मुसहर बस्ती निवासी छट्ठू है। आठ माह पूर्व दोनों रोजगार के लिए गए थे।

jammu

गोली लगने के बाद दोनों मजदूरों को सेना के जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।गोविंद की पत्‍नी माया ने बताया कि छोटू और गोविंद आठ माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। छोटू अपने ससुराल में परिवार के साथ कई सालों से रहता है. दोनों परिवार की आर्थिक स्थिति दूर करने के लिए जम्मू कश्मीर गए थे। घटना की सूचना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इससे पहले सितंबर माह में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में दो गैर स्थानीय मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे।घायलों की पहचान बिहार के बेतिया जिला निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+