Kushinagar News: कुशीनगर में दो पर अपहरण व धर्मपरिवर्तन कराने का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
Kushinagar News: कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराने के मामले में लेखपाल सहित दो पर केस दर्ज किया गया है। युवती के बाबा की तहरीर पर यह कार्रवाई की गयी है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती के बाबा ने बताया है कि 14 सितंबर को बच्ची घर का कुछ सामान लेने चौराहे पर गयी थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। आस-पास काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिली तो 16 सितंबर को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पता चला कि सेवरही क्षेत्र के दुलमापट्टी गांव निवासी शमीम ने यहीं के रहने वाले और तमकुहीराज में कार्यरत लेखपाल ने पौत्री का अपहरण कर लिया है। बाबा ने धर्मपरिवर्तन की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी कुशीनगर ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में भी जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications