कुशीनगर: पति ने सोते समय काटा पत्नी और दो बच्चों का गला, फिर थाने पहुंचकर कही यह बात
कुशीनगर: पति ने सोते समय काटा पत्नी और दो बच्चों का गला, फिर थाने पहुंचकर कही यह बात
कुशीनगर, 07 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है। यहां एक शख्स ने सोते समय अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शख्स खुद घर से आठ किमी पैदल चलकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तो वहीं, शख्स की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए और मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देखा तो महिला और दो बच्चों को रक्त रंजिश शव पड़े हुए थे।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह मामला कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भलुही गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, राजेश गुप्ता (35) चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। तीन महीने पहले उसकी मां का निधन हो गया। तब राजेश वापस घर आ गया। तबसे वो यहीं पर था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का राजेश अपनी पत्नी निक्की गुप्ता व बेटे शिवम सात वर्ष व आयुष तीन वर्ष के साथ अन्य भाइयों से अगल रहता था।
ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा जघन्य अपराध कर देगा। ग्रामीणों के अनुसार अपनी मां के मरने के बाद उसने लोगों के बीच आना-जाना कम कर दिया था। सोमवार को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सब सोने चले गए। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पहले पत्नी फिर बच्चों का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही घर से आठ किलोमीटर दूर थाने पहुंच कर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस आरोपी को लेकर वापस उसके घर पहुचीं। तब गांव वालों को घटना का जानकारी हुई। जब लोग अंदर गए तो वहां का नजारा देख सभी का कलेजा कांप उठा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टेमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई ने तहरीर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले राजेश गुप्ता ने बताया की उसकी पत्नी ने सूई लगवाकर उसे नपुंशक बना दिया है। छोटा बेटा मेरा नहीं है, इसलिए सबकी हत्या कर दी। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications