कुशीनगर: दरवाजे पर रखी मिली टॉफी खाने से गई चार बच्चों की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

कुशीनगर: दरवाजे पर रखी मिली टॉफी खाने से गई 4 बच्चों की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

कुशीनगर, 23 मार्च: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आई है। यहां टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने टॉफी के रैपर कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना का प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    कुशीनगर: दरवाजे पर रखी मिली टॉफी खाने से गई चार बच्चों की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश
    टॉफी खाने से हुए चार बच्चों की मौत

    टॉफी खाने से हुए चार बच्चों की मौत

    यह मामला कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 07 बजे दो परिवार के चार बच्चों मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चारों बच्चों ने घर के बाहर फेंके गए टॉफी को खाया था। मरने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

    दरवाजे के बाहर पड़ी मिली टॉफी मुखिया देवी ने दी थी

    दरवाजे के बाहर पड़ी मिली टॉफी मुखिया देवी ने दी थी

    ग्रामीणों की मानें तो मुखिया देवी सुबह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं, जहां उन्‍हें एक पॉलिथि‍न में कुछ टॉफियां मिलीं। उन्‍होंने इसमें से तीन टॉफियां अपने नाती-नतिनि‍यों और एक टाफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। ये टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद चारों बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बच्चों को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो एक-एक बच्चों को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए।

    सूचना पर पुलिस भी पहुंची

    सूचना पर पुलिस भी पहुंची

    वहां डॉक्‍टरों ने चारों बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों में रसगुल की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई है। बुधवार की सुबह-सुबह चार बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+