Kushinagar Accident: गंडक नहर में पलटी अनियंत्रित कार, 2 की मौत, 1 लापता, 1 शीशा तोड़कर बाहर निकला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान कार में 4 दोस्त सवार थे, जिनमे से 2 की दम घुटने से मौके पर मौत हो गई, एक दोस्त लापता है, जबकि एक दोस्त किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि ये सभी गोरखपुर में एडमिट बहन को देखकर कुशीनगर लौट रहे थे।
बता दें कि ये हादसा गुरुवार रात करीब 12 बजे रामकोला थाना के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल के समीप हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू यादव (28), मनोज यादव (40), भीम सिंह और सुबोध मणि चारों दोस्त रामकोला के रहने वाले हैं। दो दिन पहले भीम की बहन को बेटा हुआ था। उसे देखने के लिए चारों दोस्त गुरुवार शाम गोरखपुर गए थे। वहां से 12 बजे चारों घर के लिए वापस निकले थे। जैसे ही वह दमदरी पुल के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित हो गई और बड़ी गंडक नहर में जा गिरी।

हादसे में गुड्डू और मनोज यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुबोध मणि किसी किसी तरह से कार का शीशा तोड़कर बाहर निकला और पास के ही मंदिर में सो रहे पुजारी को जगाया। इसके बाद पुजारी ने गांव को फोन करके सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। फिर पुलिसवालों को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शीशा तोड़कर मनोज और गुड्डू को बाहर निकाला। पानी में डूबकर दोनों की मौत हो चुकी थी।

वहीं कार को ट्रैक्टर से खींच बाहर निकलवाया गया है। लेकिन, कार से भीम लापता था। इसके बाद पुलिस ने NDRF को बुलाया है। फिलहाल, NDRF कर्मी पिछले कई घंटे से उसकी नहर में तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications