Kushinagar News: प्रेम में हुआ कुछ ऐसा,युवक की चली गयी जान,जानिए पूरा मामला

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

कुशीनगर,3अक्टूबर: कुशीनगर में एक युवक को अपनी जान गवांकर प्यार की कीमत चुकानी पड़ी।रविवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलेन पहुंचे युवक की उसके परिजनों ने पीट-पीट कर व चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।मामला कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र का है।एसपी धवल जायसवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहसूमाली पट्टी निवासी चंद्रशेखर के इकलौते बेटे विकास(25) का प्रेम संबंध तुर्कपट्टी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संग चल रहा था। रविवार की देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। 11 बजे के बाद परिजनों को सूचना मिली कि विकास की हत्या कर दी गई है। उसके बदन पर चोटों के निशान हैं। पिता चंद्रशेखर अपने गांव के प्रधान संग मौके पर पहुंचे। गांव के बाहर एक व्यक्ति के मकान से करीब सौ मीटर की दूरी विकास का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। बेहरमी से युवक को पीटकर करके उसके बदन में चाकू घोंपा गया था।

पिता ने पुलिस को बताया कि रात में नौ बजे उनके बेटे के मोबाइल पर युवती का फोन आया। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर उससे मिलने चला गया। युवती से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। युवती कई बार उनके घर पर आकर रहने की जिद कर चुकी है। युवक के पिता ने युवती, उसके परिजनों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी है।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।युवती सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+