UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से नाबालिग का अपरहरण कर बिहार में युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वाली एक नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। उसकी हालत ख्रराब होने पर युवकों ने पिता को फोन कर बुलाया और वहां से फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस म

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वाली एक नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। उसकी हालत ख्रराब होने पर युवकों ने पिता को फोन कर बुलाया और वहां से फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

kushinagar

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का बाइक सवार दो युवकों ने उस समय अपहरण कर लिया जब शौच के लिए घर से निकली हुई थी। आरोपी पहले उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए। फिर वहां से वह उसे बिहार के रंगललही गांव ले गए। जहां दोनों ने लड़की के साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना दो नवंबर की है।

सात नवंबर को जब लड़की की तबियत बिगड़ने लगी तब दोनों आरोपियों ने उसके पिता को फोन कर जानकारी दी। पिता गांव पहुंचे और बेटी को गंभीर हालत में घर लाया। दोनों लड़के वहां से फरार हो गए।

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया है कि दोनों आरोपी पड़ोसी महिला के रिश्तेदार हैं। इसी महिला के मदद से युवकों ने बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

गोरखपुर में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म
युवती के साथ इसी तरह की एक घटना गोरखपुर में सितंबर माह में देखने को मिली थी। शौच के लिए बाहर निकली युवती का चार युवकों ने अपहरण कर लिया और बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर गांव के रहने वाले चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज का खोराबार थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया था। इस घटना में लड़की जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। वह घर के नजदीक बागीचे में बदहवास स्थिति में मिली थी ।

युवती के साथ दुष्कर्म की एक ऐसी ही घटना महराजगंज जिले की रहने वाली महिला के साथ हुई थी। दो माह पूर्व पति से विवाद के बाद वह गोरखपुर स्टेशन आकर रहने लगी थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+