Kushinagar News: बस में लगी अचानक आग, सो रहे कंडक्टर की मौत

कुशीनगर में शुक्रवार भोर में खड़ी बस में लगी आग में झूलसने से एक की मौत हो गयी है।

bus

Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुहीराज के रहने वाले लियाकत खां की बस में शु्क्रवार भोर में अचानक आग लग गयी जिससे उसमें सो रहे कंडक्टर साहिल खां की जलने से मौत हो गयी है। साहिल प्रतिदिन बस में ही सोता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लियाकत खां की बस तमकुहीराज से गोरखपुर चलती है। साहिल बस का कंडक्टर था। वह बस की देख-रेख करता व बस में ही रात में सो जाता था। गुरुवार रात भी वह खाना खाने के बाद बस में सोने चला गया। दरवाजे व सभी खिड़कियां बंद थी। शुक्रवार भोर में अचानक बस में आग लग गयी। आस-पास के लोगों की इसकी जानकारी हुई तो वह बस को बुझाने में लग गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड से संपर्क करने की कई बार कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं कर पाए। इसी बीच पूरी बस भीषण आग की चपेट में आ गयी। शीशे चटकने लगे ,धुंआ ही धुआं हो गया। बहुत देर बाद जब आग शांत हुआ तब ग्रामीणों ने देखा कि साहिल की मौत हो चुकी थी।

क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आग में झूलसने की वजह से युवक की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Recommended Video

      गोरखपुर: लड़कियों के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागा पुलिस प्रशासन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+