फेसबुक, प्यार, शादी और फिर हत्या ! किराए के मकान में मिला सिपाही रोशन की पत्नी सोनी अंसारी का शव

फेसबुक के माध्यम से पिछले साल सिपाही रोशन राय से मृतिका सोनी अंसारी का परिचय हुआ था। दोनों ही अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। वहीं अब एक घर में सिपाही की पत्नी सोनी अंसारी का शव मिला हैं।

Facebook love marriage and then murder Dead body of constable Roshan wife Soni Ansari found

यूपी के कुशीनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कसया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के सदर टोला भैंसहा स्थित एक घर में सिपाही की पत्नी सोनी अंसारी का शव मिला हैं।
बता दें कि मृतिका सोनी और सिपाही रोशन राय के बीच फेसबुक से परिचय हुआ तो दोनों एक साल साथ रहे और एसपी की पहल पर नवंबर महीने में शादी के बंधनों में बंधे। सिपाही ने कुछ दिन दूसरी जगह कमरे में अपनी पत्नी को रखा और फिर हेतिमपुर में दो मंजिला मकान लेकर उसके साथ रहने लगा। जहां पर सिपाही की पत्नी सोनी का शव मिला। वहीं सिपाही अपना मोबाइल बंद करके फरार है, जिस पर मृतका की बहन और मां ने हत्या करने का आरोप लगाया हैं।

फेसबुक के माध्यम से मिले थे सिपाही और मृतिका सोनी अंसारी

फेसबुक के माध्यम से मिले थे सिपाही और मृतिका सोनी अंसारी

परिवार वालो ने बताया की फेसबुक के माध्यम से पिछले साल सिपाही रोशन राय से मृतिका सोनी अंसारी का परिचय हुआ था। दोनों ही अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। उस समय सिपाही कसया थाना में तैनात था। सिपाही ने अपनी प्रेमिका से शादी का आश्वासन दिया जिसपर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जिसके बाद उन्होंने हेतिमपुर में किराए का मकान लिया और एक साल साथ रहे। बीते नवम्बर महीने में सिपाही अपनी प्रेमिका से किनारा करने लगा। तब प्रेमिका ने 23 नवम्बर को एसपी कुशीनगर से न्याय की गुहार लगाई। मीडिया में बात आने के बाद एसपी धवल जैसवाल ने दोनों को बुलाया फिर मामला शांत करने के लिए एक मंदिर में दोनों ने शादी करा दी थी।

मृतिका अपनी 3 बहनों और एक भाई में से थी सबसे बड़ी

मृतिका अपनी 3 बहनों और एक भाई में से थी सबसे बड़ी

मृतिका की बहन हाजरा ने बताया वे उल 5 भाई बहन थे जिसमे से एक सोनी थी। उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं और मृतक बहन ही सबसे बड़ी थी। उसने 3 महीने पहले सिपाही रोशन राय से प्रेम विवाह किया। हालांकि उस समय भी मामला पुलिस के सभी बड़े अधिकारियों के संज्ञान में था। शादी के कुछ दिनों बाद उसके जीजा सिपाही रोशन राय और बहन सोनी अपने तैनाती स्थल जटहा थाना के पास किराए के मकान में रहने लगे। शादी के बाद सिपाही रोशन राय अपना धर्म अलग होने का हवाला देकर अक्सर मेरी बहन को मारते पीटते रहते थे। जिस के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई पर कोई न्याय नहीं मिला।

Recommended Video

    बड़ी खबर: सिर पर वजनदार चीज से वार कर महिला बीडीसी सदस्य की हत्या, पुलिस अधिकारी मौके पर
    मृतका की मां का बयान

    मृतका की मां का बयान

    वहीं मृतका की मां ने बताया कि बीती 17 तारीख तक उसकी बेटी से बात हुई लेकिन उसके बाद उससे कोई भी बात नहीं हो पाई। इधर सिपाही रोशन राय का भी मोबाइल बंद आ रहा था। जब वह अपनी बेटी का पता करने जटहा थाने पर गए तो उसका ट्रांसफर लाइन में होने की बात कही गई। तब से लगातार वह अपनी बेटी और दामाद को ढूंढ रही थी। लेकिन देर शाम पुलिस उसके घर गई और बताया कि हेतिमपुर के एक मकान में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है, चलकर पहचान कर लीजिए। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सिपाही रोशन राय मेरी बेटी की हत्या कर फरार हो गया है।
    घटना के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का क्या है कहना
    घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रितेश प्रताप सिंह ने बताया, कसया थाना क्षेत्र के भैंसाहा में एक सोनी खातून नाम की युवती का शव मिला है। जिसमें उसके परिजनों ने मृतिका के पति रोशन राय पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और आगे की जांच की जा रही है। पीड़ित परिजनों के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+