Kushinagar News: गांव में दूध लेेने जा रहे बुजुर्ग को पहले बुलाया,फिर बैठाया और कर दी हत्या,यह है मामला

कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्र के डुमरी गांव में सोमवार को एक वृद्ध ने दूसरे वृद्ध की कुदाल से हत्या कर दी। मृतक गांव में दूध लेने जा रहा था। आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kushinagar News: कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्र के डुमरी गांव में सोमवार को एक वृद्ध ने दूसरे वृद्ध की कुदाल से हत्या कर दी। मृतक गांव में दूध लेने जा रहा था। आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित के मानसिक रुप से बिमार होने की बात भी सामने आ रही है।

murder

जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले वासुदेव शर्मा जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है सुबह दूध लेने जा रहे थे। उनको देख गांव के ही मुरारी शर्मा जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष है उनको बुलाया और चारपायी पर बैठने को कहा। वासुदेव बैठ गए। इतने ही देर में मुरारी अंदर गए और हाथ में कुदाल लेकर बाहर आए और वासुदेव के सिर पर प्रहार कर दिया। इस घटना में वासुदेव की मौत हो गयी है। तेज आवाज सुन आस- पास के लोग आ गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kushinagar News: खेत में मिला युवक का अधजला शव,जांच में जुटी पुलिस
सीओ कसया पीयूषकांत राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कुदाल व आरोपित दोनों बरामद हुए। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने हत्या की बात कबूल कर ली है। वासुदेव के पास ज्यादा खेती थी जिससे मुरारी जलन रखता था। इसी जलन के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। वासुदेव के तीन बेटों में दो की मृत्यु हो चुकी है। वे छोटे बेटे अशोक के साथ रहते थे। अशोक दिल्ली में नौकरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+