Kushinagar News: खेत में मिला युवक का अधजला शव,जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर के कसया क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला। शव आधा जला हुआ था। सुबह खेत की तरफ टहलने गए लोगों ने शव को देखा। पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।
Kushinagar News: कुशीनगर के कसया क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला। शव आधा जला हुआ था। सुबह खेत की तरफ टहलने गए लोगों ने शव को देखा। पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की तो पता चला कि शव कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव सखवनिया बुजुर्ग का है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। किन कारणों से युवक की हत्या की गयी। इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में मिले शव की पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के बढ़या छापर गांव के नूर सलाम (22) के रूप में हुई है। वह एक सप्ताह पूर्व ही अभी मुंबई से कमाकर लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर से किसी मित्र से मिलने निकला था। बहुत देर बाद भी वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को पुआल से जलाने की कोशिश की गयी है। आरोपियोंं ने शव की पहचान छिपाने के लिए जलाने का प्रयास किया है। मृतक के शरीर पर कटे के निशान भी मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। नूर सलाम के पिता लियाकत दिव्यांग हैं।












Click it and Unblock the Notifications