खुद की चिता सजाकर लेट गया नशे में धुत युवक, वीडियो बनाते रहे लोग और वो...

कुशीनगर। शराब के नशे में कई बार लोगों को अजीबोगरीब हरकत करते देखा गया है। ऐसे कई वीडियो भी सामने आए जब नशे में धुत लोग खुद को ही नुकसान पहुंचाते दिखे, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले एक युवक ने नशे में कुछ ऐसी हरकत की जिससे उसकी जान पर बन आई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की संवेदनहीनता भी नजर आई। युवक को बचाने के बजाए सभी उसका वीडियो बनाते रहे। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुद की चिता सजाकर उसपर लेट गया युवक

खुद की चिता सजाकर उसपर लेट गया युवक

जानकारी के मु​ताबिक, मामला कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के मुताबिक, शराब के नशे में धुत एक युवक ने खुद की चिता सजा डाली। इसके बाद चिता में आग लगाकर युवक खुद उसपर चारपाई बिछाकर लेट गया। युवक को वहां मौजूद किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि सभी वीडियो बनाने में मशगूल रहे।

बुरी तरह झुलस गया युवक

बुरी तरह झुलस गया युवक

युवक को चिता से तब हटाया गया जब वह बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अगर समय रहते उसे बचा लिया गया होता तो वह झुलसने से बच गया होता।

वीडियो बनाते रहे लोग

वीडियो बनाते रहे लोग

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक नशे में धुत है। उसने करीब चार फीट ऊंची लकड़ियां रखकर चिता बनाई। फिर इसमें आग लगा दी और चिता पर चारपाई रखकर लेट गया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते युवक को बचा लिया जाता तो व​ह झुलसने से बच जाता, लेकिन लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रहे और वह जलता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+