UP: भगवान बुद्ध की धरती पर सीएम योगी ने 451 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुशीनगर में चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया ।

cm

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुशीनगर जिले में 451 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें खड्डा तहसील का नया भवन भी शामिल है। सीएम ने श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कुशीनगर में चीनी मिल में एथेनाल भी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि कुशगीनगर का विकास तेजी से हो रहा है। जो भी परियोजनाएं यहां चल रही है उसके पूरा होने के बाद विकास को और गति मिलेगी। चार सौ करोड़ की परियोजनाओं से भगवान बुद्ध की धरती से लोगों का जुड़ाव और बढ़ेगा। यहां देश ही नहीं विदेशी नागरिक भी आते हैं। इसका ध्यान रखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य और किए जा रहे हैं। कुशीनगर गन्ना बहुल क्षेत्र हैं। यहां की चीनी मिले किसानों के साथ- साथ आम लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सहित देश के अन्य हिस्सों में चीनी की आपूूर्ति करता है। ऐसे में कुशीनगर का अपना विशेष महत्व है।

खड्डा तहसील में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें नौ करोड़ से अधिक लागत में खड्डा तहसील, लोक निर्माण विभाग की 261 करोड़ की परियोजनाएं, बाढ़ खण्ड की 88 करोड़ की परियोजनाएं और विधानसभा खड्डा में कुल 194 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाएं के कार्य शामिल हैं।

Recommended Video

    कुशीनगर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक रीति रिवाजों के साथ किया तहसील भवन का उद्घाटन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+