BJP सांसद ने सपा प्रत्याशी पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए मांगा वोट!

कुशीनगर, 28 फरवरी: उत्तर प्रदेश चुनाव में कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा वोट मांगने का दावा किया जा रहा है। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी और पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में वोट मांगने के लिए रात के अंधेरे में बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य कुशीनगर पहुंचीं। फाजिलनगर विधानसभा के जौरा-मगुलही गांव में बीजेपी सांसद संघमित्र मौर्य को रविवार की देर शाम को पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार किया। हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया को देखते ही संघमित्रा मौर्य गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गईं।

 BJP MP Sanghamitra Maurya allegedly seen seeking votes for SP candidate Swami Prasad Maurya

सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के सवाल पर क्या बोलीं बीजेपी सांसद?

बीजेपी सांसद से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह स्वतंत्र रूप से यहां घूम रही हैं। बता दें, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर कुशीनगर जिले की ही फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। बीते दिनों संघमित्रा मौर्य ने स्पष्ट किया था कि वह पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ में प्रचार नहीं करेंगी।

भाजपा छोड़ सपा में आए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। मौर्य, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। स्वामी प्रसाद ने पिछड़ों की उपेक्षा के नाम पर भाजपा छोड़ी थी। उधर, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में आते ही स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट भी बदल गई। सपा ने उन्हें उनकी परंपरागत पडरौना विधानसभा सीट के बदले बगल की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+