कुशीनगर: पानी से भरे अंडरपास के नीचे फंसी स्कूल वैन, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बच्चों की जान
Recommended Video
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के पास बने रेलवे के अंडरपास में भरे पानी में स्कूली बच्चों से भरी एक गाड़ी फंस गई। जिससे उसमें सवार बच्चे डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि, बच्चे अंडरपास से गुजरने से मना कर रहे थे, बावजूद इसके ड्राइवर ने बातों को अनसुना कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एनएएस इंटरनेशनल स्कूल की मैजिक गाड़ी सपहा महतो और सपहा खुर्द गांव से दर्जन भर बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली थी। शनिवार को हुई जोरदार बारिश के चलते रास्ते में परोरहा गांव के पास स्थित रेल लाइन अंडरपास में पानी भर गया था। रास्ते में कुछ लोगों ने उधर से जाने को मना भी किया, लेकिन चालक नहीं माना। पानी अधिक होने के चलते गाड़ी अंडरपास में फंसकर बंद हो गई। गाड़ी बंद होते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि गाड़ी में पानी भरने लगा।
कुछ बड़े बच्चे तो किसी तरह बाहर निकलने लगे। लेकिन छोटे बच्चे पानी में ही डूबने-उतराने लगे। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। लोगों ने चालक को जबरन वहीं बिठा लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम कप्तानगंज और शिक्षा विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि कप्तानगंज स्थित एनएएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की मैजिक थी। चालक ने अपना नाम जितेंद्र कुमार बताया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, उसे सीज किया जाएगा।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications