Kushinagar: चाचा की बंदूक से सभासद भतीजे ने इन कारणों से खुद को मारी गोली,मौत

कुशीनगर के निवर्तमान सभासद अजीत ने सोमवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजीत के तनाव ग्रस्त होने की बात सामने आ रही है।

goli

Kushingar News: कुशीनगर से एक ऐसा मामले सामने आया है जिससे सभी अचंभित हैं। जनसेवा के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले खड्डा के सिविल लाइन के रहने वाले अजीत उर्फ बच्चन जो निवर्तमान सभासद हैं ने सोमवार सुबह खुद को गोली मार ली। इस घटना में उनकी मौत हो गयी। बंदूक उनके चाचा की बतायी जा रही है। अजीत किसी बात को लेकर कुछ दिनों ने अवसाद में भी थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, खड्डा के सिविल लाइन के रहने वाले अजीत सिंह काफी समय से अवसाद में चल रहेे थे। अचानक सोमवार को अपने चाचा की दो नाम बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन घर से सभी लोग कमरे में जा पहुंचे। अजीत ऊपरी मंजिल के स्टोर रुम में मृत पड़े हुए थे। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। उनकी पत्नी व दो बच्चे पूजा करने मंदिर गए हुए थे। इस घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष खड्डा ने बताया कि परिजनों के द्वारा अजीत सिंह के खुद को गोली मारने की सूचना मिली। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+