Kushinagar: पूरी हो रही थी शादी की रस्में, खुशी का था माहौल, अचानक दूल्हा हो गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

कुशीनगर में पुलिस ने दुल्हे को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह दूसरी शादी की रस्में पूरी कर रहा था।

dulha

Kushinagar News: शादी की रस्में पूरी की जा रही थी। सभी नाच गा रहे थे। खुशी का माहौल था। तभी अचानक पूरा माहौल बदल जाता है और दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठते हैं। यह मामला है कुशीनगर जिले के फाजिलनगर स्थित एक मैरेज हाल का जहां बुधवार रात शादी की रस्मों के बीच पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिस लड़के की शादी हो रही थी वह पहले से शादी-शुदा है। बिना बताये वह दूसरी शादी कर रहा था। बारात पहुंच गयी थी। शादी की रस्में भी हो रही थी। इसी बीच अचानक उसकी पहली शादी का भेद खुल गया। भेद खुलते ही लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिस बुला दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया। तहरीर के आधार पर दूल्हा व उसके पिता को थाने लेकर गयी। यह बाारात देवरिया के रामगुलाम टोला से एक बारात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र आई हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दूल्हा दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गये। दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+