राजस्थान के कोटा से ISI का संदिग्ध एजेंट पकड़ा, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजी सूचना

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में आर्मी एरिया से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है। आरोपी के पाकिस्तान से कनेक्शन की सूचना मिलते ही आर्मी इंटेलिजेंस और प्रदेश की ख़ुफ़िया एजेंसीज हरकत में आ गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियों के अधिकारी आरोपी से पूछताछ में जुट गए हैं।

Suspected ISI agent caught in Rajasthans Kota, information sent to Pakistan via social media

आरोपी इमरान यूपी इलाके का रहने वाला है, जो कोटा आर्मी में चल रहे निर्माण कार्य मे एक ठेकेदार के अंडर कारपेंटर का काम कर रहा था। दो महीने पहले ही इसने ठेकेदार के अंडर कार्य करना शुरू किया था।

Suspected ISI agent caught in Rajasthans Kota, information sent to Pakistan via social media

आरोपी के मोबाइल से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी पाकिस्तान के कई व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फेसबुक और व्हाट्सप्प के जरिये कोटा आर्मी और स्टेशन जैसे कई महत्वपूर्ण इलाक़ों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थी। कोटा शहर एसपी गौरव यादव ने पूरे मामले की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी इमरान से आर्मी इंटेलिजेंस सहित प्रदेश की कई खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+