Watch: कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट की जान बचाएंगे स्प्रिंग-लोडेड पंखे, 8 माह में 22 छात्रों ने मौत को गले लगाया

Kota Student Suicide Case: कोटा में कोचिंग छात्रों के लगातार सुसाइड के मामले सामने आने पर अब सभी छात्रावास-पीजी में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए जा रहे हैं।

Spring-loaded fans in kota Hostel: राजस्‍थान की शिक्षा नगरी कोटा के कोचिंग संस्‍थानों में मेडिकल व इंजीयनिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के आत्‍म्‍हत्‍या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई छात्र फांसी के फंदे पर झूल रहा और जान दे रहा।

Kota Student Suicide Case

कोटा स्‍टूडेंट सुसाइड रोकने के लिए नया कदम उठाया गया है, जिसके तहत अब कोटा के सभी छात्रावास-पीजी में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी छात्र पंखे से फांसी का फंदा डालकर जान नहीं दे सके।

कोटा हॉस्‍टल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नवीन मित्‍तल कहते हैं कि कुछ माह से कोटा में कोचिंग छात्रों की खुदकुशी के मामले बढ़ हैं। ऐसे में अब विशेष तरह के पंखे लगाए जा रहे हैं, जिनमें आत्‍महत्‍या को काफी हद तक रोका जा सकेगा।

कोटा जिला कलेक्‍टर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए थे कि सभी हॉस्‍टल मालिक और पेइंग गेस्‍ट वालों को पंखों में एक सिक्‍योरिटी डिवाइस लगानी होगी। इसके अलावा राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से हेल्‍पलाइन भी शुरू की हुई है।

हॉस्‍टल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नवीन मित्‍तल की मानें तो सभी छात्रावासों में स्प्रिंग लोडेड पंखे लगाने के आदेशों की पालना की जा रही है, मगर पेइंग गेस्‍ट या मकान मालिकों के लिए यह थोड़ा मुश्किल है, क्‍योंकि कोटा शहर में संचालित पीजी का कोई संगठन नहीं है।

उल्‍लेखनीय है कि कोटा शहर में बीते आठ माह में 22 कोचिंग छात्रों ने खुदकुशी कर ली। ताजा मामला 15 अगस्‍त को सामने आया। कोटा के महावीर नगर इलाके में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के वाल्‍मीकि जांगिड़ ने आत्‍महत्‍या कर ली। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।

पंखा ऐसे रोकेगा आत्‍महत्‍या

बता दें कि स्प्रिंग लोडेड पंखे देखने में तो सामान्‍य पंखों की तरह ही है, मगर इनकी डिजायन कुछ इस तरह से की गई है कि ये भार को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। मतलब जब कोई भी इन पंखों पर फांसी का फंदा डालकर उससे लटकता है तो पंखा वजन पड़ने पर बिना उस शख्‍स को नुकसान पहुंचाए अपने आप नीचे की ओर आ जाएगा, जिससे फांसी का फंदा ढीला पढ़ जाएगा। ऐसे में अगर कोई पंखे से लटकर सुसाइड की कोशिश करेगा तो वह सफल नहीं हो पाएगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+