कोटा में एक माह के लिए धारा 144 लागू, ‘द कश्मीर फाइल्स' बवाल जारी, भाजपा की रैली भी
कोटा, 22 मार्च। हाल ही रिलीज़ हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा भी शामिल है। कोटा में तो फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर अधिकारियों ने 22 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले भर में धारा 144 लगा दी गई है।

कोटा जिला कलेक्टर एवं जिलाधिकारी (कार्यवाहक) राजुकमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत भीड़ के जमा होने, विरोध-प्रदर्शन करने, जुलूस और मार्च निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस अवधि में चेटीचंड, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बैसाखी, जुमा-तुल-विदा के त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि यह आदेश सरकारी कामों जैसे कोविड टीकाकरण और पुलिस कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।
साथ ही नए आदेश के मुताबिक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। जिले में आगामी उत्सव विधिपूर्वक आयोजित हो और लोग नहरों सहित नदियों में स्नान न करें।
उधर, कोटा उत्तर पूर्व से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजाल ने धारा 144 लगाने के आदेश पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'मंगलवार को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विशाल 'चंडी मार्च' निकाला जाएगा। इसलिए धारा 144 लगाई गई थी और ' द कश्मीर फाइल्स ' सिर्फ एक बहाना है।












Click it and Unblock the Notifications