कोटा : खूनी खेल में बदली मामूली कहासुनी, पुलिस कांस्टेबल को गोली से उड़ाया, VIDEO

Kota News, कोटा। राजस्थान के कोटा ग्रामीण के कैथून थाना ईलाके में गलाना गांव के नजदीक मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी खेल में बदल गई, जिसमें राजस्थान पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जो कि अपने घर पर था। इतना ही नहीं, इस घटना में पुलिसकर्मी का बड़ा भाई जो एएसआई है वो भी घायल हो गया है।

Police constable Murder in Kota Rajasthan

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु के शव को मोर्चेरी में रखवाया। डीएसपी कोटा ग्रामीण ऋषिकेश ने बताया कि गलाना गांव में आपस में वाहन टकराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु के परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें अभिमन्यु के गोली लगी। वहीं, पुलिस में ही एएसआई अभिमन्यु के बड़े भाई को भी हमलावरों ने निशाना बनाया, लेकिन वे घायल हो गए। परिजन घायल पुलिस कांस्टेबल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यू कोटा ग्रामीण एसपी कार्यालय में तैनात थे। वहीं पुलस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुुर्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+