कोटा में एक और छात्र ने दी जान, एक साल से कर रहा था नीट की तैयारी
कोटा में आत्महत्या करने वाला छात्र तनवीर उत्तर का रहने वाला था।
राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अब छात्र तनवीर ने जान दी है। तनवीर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह कोटा के कुंहाड़ी इलाके में अपने पिता व बहन के साथ रहता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुसैन कोटा में रहकर कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाते हैं। उनके साथ ही रहकर बेटा तनवीर भी नीट की तैयारी कर रहा था। बीती रात तनवीर का शव फांसी के फदे से लटका मिला है।

रात को तनवीर अपनी बहन से बोला कि वह कपड़े बदलने कमरे में जा रहा है। फिर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बहन को लगा कि वह कपड़े बदल रहा होगा, मगर उसने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो चिंता होने लगी।
तनवीर की बहन ने पिता को जानकारी दी। आस-पास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि कोटा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों विद्यार्थी कोचिंग के लिए आते हैं।
बीते कई माह से कोटा में छात्रों की खुदकुशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले नौ माह में ही यहां पर छात्रों की खुदकुशी के ढाई दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।
कोटा जिला प्रशासन और राजस्थान सरकार ने कोटा में छात्रों की आत्महत्याएं रोकने के लिए कई कदम भी उठाए। छात्रावासों के कमरों में एंट्री सुसाइड पंखे तक लगाए। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का तनाव कम करने के लिए टेस्ट स्थगित किए। फिर भी आत्महत्या नहीं रुक रही।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications