मिलिए कोटा पुलिस के उन सुपर हीरो से जिन्होंने खुद की जान जोखिम में डालकर 5 दिन में बचाई 5 जिंदगी

कोटा। मिलिए कोटा पुलिस ने उन सुपर हीरो से, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। महज 5 दिन में ही ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पांच लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इन दिनों कोटा शहर में इन सुपर हीरो की वजह से खाकी का इकबाल बुलंद है और शहरवासियों की नजर में पुलिस को सम्मान बढ़ा है।

कांस्टेबल चेतराम चौधरी ने लगाई चंबल पुलिया में छलांग

कांस्टेबल चेतराम चौधरी ने लगाई चंबल पुलिया में छलांग

दिन सात अप्रैल और जगह नयापुरा चंबल पुलिया। यहां पर कोटा पुलिस कांस्टेबल चेतराम चौधरी एक युवक के लिए फरिश्ता बनकर आया। हुआ यूं कि एक युवक नयापुरा चंबल पुलिया से छलांग लगा दी। उसे पुलिस से कूदते वक्त वहां मौजूद कोटा पुलिस के कांस्टेबल चेतराम चौधरी ने देखा था। कांस्टेबल चौधरी ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदे की जान बचा ली।

कांस्टेबल किशन गोपाल ने मां-बेटे को बचाया

कांस्टेबल किशन गोपाल ने मां-बेटे को बचाया

जगह- कोटा की सकतपुरा नहर और वक्त तीन अप्रैल। यहां पांच साल का एक मासूम तीस फीट गहरी नहर में गिर गया। बेटे को बचाने के नदी में छलांग लगा दी। नदी में मां न तो बेटे को बचा सकी और ना ही खुद को संभाल पाई। यह नजारा देख वहां भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन नहर की गहराई देख कोई उन्हें बचाने के लिए पानी में जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तभी उसी इलाके में तैनात कांस्टेबल किशनगोपाल को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचते ही उन्‍होंने बगैर देर किए नहर में छलांग लगा दी और फिर मां और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब महिला को बाहर निकाला गया तो पता चला की वह गर्भवती थी। ऐसे में किशनगोपाल ने दो नहीं बल्कि एक साथ 3 जिंदगियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया।

 मसीहा बनकर आया कांस्टेबल रवि

मसीहा बनकर आया कांस्टेबल रवि

जगह कोटा का गुमानपुरा की नहर और वक्त चार अप्रैल। यहां पर एक महिला नहर के किनारे कचरा बीनते वक्त अचानक नहर में जा गिरी। नहर में पानी का बहाव कम था ऐसे में महिला के चीखने की आवाज जैसे वहां से गुजर रहे कांस्टेबल रवि को सुनाई दी, तो उसने अपनी बाइक को छोड़ तुरंत नहर में कूद गया और महिला की जान बचाई। कांस्टेबल महिला को नहर में पकड़कर बैठा रहा क्योंकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त भी थी, जब निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो रस्सों की मदद से महिला और कांस्टेबल रवि कुमार को बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+