नवविवाहिता बेटी को वो बंदूक के दम पर उठा ले गया तो सदमे में पिता ने तोड़ दिया दम, खौल उठा परिजनों का खून
Recommended Video
कोटा। राजस्थान के कोटा में एक नवविवाहिता के अपहरण और फिर उसके पिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है।

मामला कोटा के किशोरपुरा थाना इलाके का है। यहां की एक युवती की करीब चार माह पहले शादी हुई थी। चार दिन पहले वह ससुराल से पीहर आई थी। परिजनों का आरोप है कि वह मायके आई तब उसे मोनू पठान बंदूक की नोक पर उठाकर ले गया, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

आरोपी के परिजनों ने दी धमकी
परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी मानू पठान ने नवविवाहिता का अपहरण किया था तब उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। पुलिस घर पर जांच के लिए आई तो उसके बाद आरोपी मोनू पठान के परिजन पीड़िता के घर आए और धमकी देकर चले गए।

पिता की तबीयत खराब हुई
आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद सदमे में युवती के पिता की तबीयत खराब हो गई और शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है। लोगों ने मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन कर लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

लोकेशन कर रहे हैं ट्रेस-डीएसपी
एससी-एसटी सेल के डीएसपी धनश्याम मीणा ने बताया कि आरोपी मोनू पठान के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। कई टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications