Kota Student Missing: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के चंबल घाटी में इस हाल में मिला लापता छात्र रचित का शव
Rachit sondhiya Kota Student: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से लापता दो छात्रा में से एक रचित का शव मिला है। उसका शव कोटा में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के चंबल घाटी से बरामद किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला रचित सौंधिया कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। 11 फरवरी से रचित लापता था। परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

11 फरवरी को लापता हुए रचित सौंधिया की आखिरी लोकेशन चंबल नदी के पास गराडिया महादेव मंदिर के पास मिली थी। वहां रचित का बैग, मोबाइल व अन्य सामान भी पाया गया। उसी आधार पर पुलिस ने महादेव मंदिर के आस-पास के घने जंगल वाले इलाके में तलाश शुरू की।
छात्र के लापता होने के बाद से लगातार चंबल नदी वाले क्षेत्र में रचित के परिजन, पुलिस व एसडीआरएफ नगर निगम की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। नौ बाद उन्हें छात्र का शव मिला, जो पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका था।
रचित सौंधिया के लापता होने पर उसके परिजन मध्य प्रदेश के राजगढ़ से कोटा पहुंचे और अपने स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू की। सुराग न मिलने पर शहर में उसके इनामी पोस्टर लगाकर भी तलाश कर रहे थे। एसडीआरएफ और नगर निगम के गोताखोर लगातार नदी और नदी से सटे जंगल में तलाश में जुटे हुए थे। डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद भी ली गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
मीडिया से बातचीत में सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया कि 70 से ज्यादा लोगों की टीमें रचित की तलाश कर रही थी। छात्र का शव जिस स्थान पर मिला, उसके दो किलोमीटर दूर बैग, चप्पल व अन्य सामान मिले हैं। शव गहरी खाईनुमा जगह पेड़ पर फंसा हुआ मिला है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त रचित के परिजनों ने की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications