कार एक्सीडेंट का यह LIVE वीडियो जिसने भी देखा उसके हो गए रौंगटे खड़े, खौफनाक हादसे में युवक को खरोंच तक नहीं आई
Kota News, कोटा। 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय' की कहावत राजस्थान के कोटा में चरितार्थ हुई है। यहां कार से कुचले जाने के बाद एक युवक सही सलामत है। युवक के खरोंच तक नहीं आई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हो रहा है, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ये पूरा घटनाक्रम बेहद खौफनाक है।

तीन दिन पुराने इस हादसे की तस्वीरें आपको हिला सकती हैं। जिसने भी सीसीटीवी कैमरे का 2.40 मिनट का यह वीडियो देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए। 1.32 मिनट तक आपको यह वीडियो सामान्य पार्किंग का लेगा, मगर एक सैकंड बाद ही इस वीडियो में खौफनाक मंजर दिखाई देता है। उससे हर किसी की रूह कांप सकती है।
जानकारी के अनुसार कोटा के रेलवे स्टेशन इलाके में स्थित बीयर बार के बाहर एक कार आई। उसमें सवार व्यक्ति कार को वहीं पार्क करना चाह रहा था। उसकी मदद के लिए रेस्टारेंट का कर्मचार वहां आता है। वह उसकी कार पार्क करवाने में मदद करता है। कार के सामने खड़ा होकर कर्मचारी उसे बता रहा होता है कि कार थोड़ा सा आगे लेकर पार्क कर दो। इसी दौरान चालक ने अचानक कार की गति बढ़ा दी और कार के बोनट पर कर्मचारी गिर गया। कुछ देर चलने के बाद कर्मचारी नीचे गिर गया और कार उस पर चढ़ गई।
चालक ने कार पीछे की और भागने का प्रयास किया
हादसे का पता लगते ही आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तब चालक ने कार पीछे की और भागने का प्रयास किया, मगर उसे लोगों ने पकड़ लिया। उधर, गनीमत यह रही कि कार के नीचे आए कर्मचारी के कोई चोट नहीं आई।सूचना मिलने पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच कर दोनों पक्षों की सहमति के बाद कार चालक के नाम पते दर्ज कर उसे रवाना कर दिया। सीआई श्रीचंद ने बताया की मामले में कर्मचारी को खरोंच भी नहीं आई और आपसी सहमति के बाद मामला शांत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications