दावा : कोटा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर से चिपकने लगे लोहे के सामान, देखें वायरल वीडियो
कोटा, 11 जून। इन तस्वीरों को देखकर आप भी चौंक गए होंगे। इनमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हाथ पर लौहे के सामान इस तरह से चिपक रहे हैं। जैसे इनमें गोंद या कोई चुंबक लगी हो। ये सब तस्वीरों में दिख भी रहा है। महाराष्ट्र के बाद कोटा में अनूठा मामला सामने आया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी तरह के किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
Recommended Video

क्या चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई?
राजस्थान के कोटा में रहने वाले दो पड़ोसियों ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन के डोज लेने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई हैं। अब उनके शरीर पर सिक्के, कैंची, सुई चिपक जा रहे हैं। ये ठीक वैसा है, जैसे किसी चुंबक से लोहे का कोई सामान चिपक जाता है।

कोटा के सज्जन व लता के शरीर के चिपक रहीं चीजें
कोटा के सज्जन सिंह के साथ हुई घटना के बाद उसने पड़ोस में रहने वाली लता को भी ये बात बताई। इसके बाद लता ने भी लौहे की कैंची, सिक्के लगाकर देखे तो उनके शरीर पर भी चिपक गए। लता ने दो माह पहले वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी।

महाराष्ट्र के नासिक में भी ऐसा मामला
बता दें कि सबसे पहले इस तरह का मामला महाराष्ट्र के नासिक जिले से सामने आया था, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। अब राजस्थान के इन दो लोगों ने भी इसी तरह का दावा किया और बकायदा इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।

विशेषज्ञों ने दावे को नकारा
हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो इंसान की चमड़ी बहुत मुलायम होती है। इसी लचीलेपन के कारण कई बार हमारी चमड़ी अपने संपर्क में आने वाली वस्तुओं से चिपक जाती है हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग जल्द से जल्द इनका सच जानना चाहते हैं।

सरकार की ओर से आया स्पष्टीकरण
इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है कि आखिर ऐसे कैसे हो रहा है इसके पीछे क्या वजह है और दावे में कितनी सच्चाई है। क्या सचमुच इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या कुछ और उसकी भी जांच की जाएगी। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।
उधर पीआईबी की ओऱ से इस पर स्पष्टीकरण आया है। पीआईबी ने ट्वीट कर रहा कि, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट/वीडियो यह दावा कर रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लोगों को चुंबकीय बना सकती है। यह दावा गलत है। कोरोना के टीके लोगों को चुंबकीय नहीं बनाते हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications