हिट एंड रन कोटा : फुटपाथ पर सो रहे पति, पत्नी व बच्चे को लग्जरी कार ने रौंदा, एक की मौत

कोटा, 15 अप्रैल। राजस्थान के कोटा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर गुरुवार रात को फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक लग्जरी कार ने रौंद दिया, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चा घायल हो गया।

kota

घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह कोटा के नयापुरा पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। वह सब्जी का ठेला लगाता था। बीती रात MBS हॉस्पिटल के सामने फुटपाथ पर दिनेश अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सो रहा था।

रात करीब 1 बजे के आसपास अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे दिनेश चपेट में आ गया। उसके सिर पर चोट लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी व बच्चा चोटिल हो गए। उन्हें रात में MBS अस्पताल में लाया गया। पत्नी बीनू बाई का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मीडिया से बातचीत में दिनेश के रिश्तेदार दिलखुश ने बताया कि शुक्रवार सुबह समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर नयापुरा थाने के सामने प्रदर्शन किया। महिलाएं व पुरुष MBS के सामने सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस की समझाइश के बाद ये लोग सड़क से हट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+