अस्‍पताल में बारात लेकर पहुंचे ने दूल्‍हे ने घायल दुल्‍हन से रचाई शादी, जानिए‍ विवाह स्‍थल बदलने की वजह

कोटा के एसबीएम अस्‍पताल का वार्ड मंडप सा नजर आ रहा था। दूल्‍हे पंकज ने दुल्‍हन को मंगलसूत्र पहनाया और मांग में सिंदूर भरा। अस्‍पताल स्‍टाफ व वर वधू के परिजन इस अनूठी शादी के साक्षी बने।

shadi in Hospital Kota

Marriage in Hospital Kota: राजस्‍थान के कोटा में अनूठी शादी हुई है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्‍में निभाई गई। इसके लिए अस्‍पताल में कॉटेज बुक करवाया गया था। उसे शानदार ढंग से सजाया भी गया।

Recommended Video

    Bank Locker : Rajasthan में बैंक लॉकर में रखे लाखों रुपये खा गए दीमक, जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, हुआ ये था कि कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा निवासी शिवलाल राठौर के बेटे पंकज की 12 फरवरी को रावतभाटा के हाट चौक निवासी रमेश राठौर की बेटी मधु से शादी तय थी। रावतभाटा में बिंदोरी निकाले जाने के दौरान दुल्‍हन मधु सीढ़ियों से गिर गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    परिजन उसे कोटा के एमबीएम अस्‍पताल पहुंचे। यहां डॉक्‍टरों ने बताया कि दुल्‍हन मधु सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों हाथ भी फैक्‍चर हो गए। ऐसे में 12 फरवरी को अस्‍पताल ले जाकर घर पर उसकी शादी करना जोखिमभरा है। ऐसे में उसकी शादी अस्‍पताल में ही करने का फैसला लिया गया।

    इसके बाद अस्‍पताल प्रशासन से अनुमति लेकर कॉटेज बुक किया। उसे सजाया। दुल्‍हन व्‍हीलचेयर पर बैठी रही। दूल्‍हा बारात लेकर पहुंचा। फिर अस्‍पताल के वार्ड में ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। चोट लगने की वजह से दुल्‍हन मधु अभी चलने फिरने में असमर्थ है। ऐसे में सात फेरों की रस्‍म भी नहीं हो सकी। वह कुछ दिन तक अस्‍पताल में ही रहेगी। फिर उसकी विदाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+