10वीं बोर्ड में 89.67% अंक लाने वाल छात्रा मां की फोटो के सामने फूट-फूटकर रोई, 18 दिन पहले हुई थी मौत
मां की तस्वीर के सामने दसवीं की छात्रा गौरा कुमारी शर्मा के भावुक होने का मामला राजस्थान के कोटा जिले के रामपुरा इलाके का है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने दो जून की दोपहर को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया था। इसके बाद कोटा जिले के रामपुरा से हर किसी को भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जो गौरा कुमारी शर्मा की थी।
Recommended Video

दरअसल, गौरा कुमारी शर्मा ने दसवीं परीक्षा परिणाम 2023 में 89.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। 600 में से 538 अंक पाने पर गौरा कुमारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, मगर खुशी के इस मौके गौरा कुमारी को अपनी दिवंगत मां की खूब याद आई।
रिजल्ट आने के बाद गौरा कुमारी शर्मा अपने घर पर दीवार पर टंगी मां की तस्वीर के सामने खड़ी होकर फूट-फूटकर रोने लगी। उसे इस कदर भावुक देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी आंसू नहीं रोक पाए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौरा कुमारी की मां मंजू को 16 मई को रामपुरा इलाके में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। कोरोना काल में गौरा के पिता का व्यवसाय बंद हो गया था तो मां मंजू ने ही घर चलाया और गौरा को भी पढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि गौरा कुमारी शर्मा ने विज्ञान में 96, गणित में 88 नंबर हासिल किए हैं। गौरा की मां चाहती थीं कि बेटी खूब पढ़े और आईएएस अफसर बने।












Click it and Unblock the Notifications