Deva Gurjar Kota: देवा गुर्जर का पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, हत्याकांड का सामने आया वीडियो फुटेज

Deva Gurjar Kota: देवा गुर्जर का पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, हत्याकांड का सामने आया वीडियो फुटेज

कोटा, 06 अप्रैल: लाखों फॉलओअर्स के दिलों पर राज करने वाले देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या के बाद राजस्थान के कोटा में मंगलवार को बवाल मचा रहा। देवा गुर्जर की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसा दिए और रास्ता जाम कर बस को आग लगा दी थी। हालांकि, भारी हंगामे के बीच देवा गुर्जर का शव पैतृक गांव बोराबास ले जाया गया और शाम 5:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अंतिम संस्कार से पहले परिजनों रखी था पांच मांगे

अंतिम संस्कार से पहले परिजनों रखी था पांच मांगे

अंतिम संस्कार से पहले देवा गुर्जर के परिजनों ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी थी, जिन्हें मान लिया गया है। कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देवा गुर्जर के परिजनों और प्रशासन में 5 बिंदुओं पर सहमति बनी है। तो वहीं, इस मामले में लापरवाही बर्तने रावतभाटा थाना पुलिस के थानाप्रभारी राजाराम लाइन हाजिर कर दिया गया है।

घटना का सामने आया वीडियो

घटना का सामने आया वीडियो

आपको बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीब 13 बदमाश हथियार के साथ एक साथ दिख रहे हैं। हथियारों से लैस यह बदमाश सैलून में बैठे देवा पर हमला बोल देते हैं और हत्या कर फरार हो जाते हैं। देवा डॉन के समर्थकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

आज हो सकती है हत्यारोपियों की गिरफ्तारी

आज हो सकती है हत्यारोपियों की गिरफ्तारी

फिलहाल इस मामले में अभी तक इस केस में कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों में से जिन पांच को पुलिस ने डिटेन कर रखा है उनकी आज गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

कौन है देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन?

कौन है देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन?

देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन, कोटा के बोराबास का रहने वाला था। उसके खिलाफ आरकेपुरम थाने समेत कई थानों मुकदमे दर्ज थे। हालांकि, वो खुद आरके पुरम थाना का हिस्टीशीटर बदमाश था। पुलिस से बचने के लिए देवा काफी समय तक फरार भी रहा था। बता दें, चार अप्रैल की शाम को चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में सैलून पर बैठे देवा गुर्जर का गैंगवार में मर्डर हो गया।

सोशल मीडिया पर थे दो लाख फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर थे दो लाख फॉलोअर्स

देवा गुर्जर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता था। देवा गुर्जर के सोशल मीडिया पर करीब दो लाख फॉलओअर्स थे। देवा को सोशल मीडिया की दीवानगी इस कदर थी कि वो अपने स्टंट वीडियो बनवाने के लिए अगल से कैमरामैन रखा करता था। सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर शेयर किया करता था। देवा गुर्जर की पर्सनल टीम में करीब 50 लोग शामिल थे।

देवा डॉन ने की थी दो शादियां

देवा डॉन ने की थी दो शादियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवा गुर्जर ने दो शादियों की थी। देवा की एक पत्नी का नाम काली बाई और दूसरी का इंदिरा बाई था। देवा की दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहा करती थीं। बता दें, देवा को दोनों पत्नियों से 9 बच्चे हैं। पहली पत्नी से 8 लड़कियां हुईं। लड़का नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से एक बेटा है। बता दें, पत्नियों के साथ के वीडियो और रील्स भी सोशल मीडिया पर अक्सर देवा शेयर करते रहता था। शॉपिंग से लेकर करवा चौथ पूजा के वीडियो भी देवा ने शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+