KOTA में मगरमच्छ ने किया ऊंट का शिकार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा
मगरमच्छ ने कोटा में चंदलोई नदी में रेगिस्तान के जहाज ऊंट का पैर पकड़ लिया। वीडियो वायरल हो रहा है।
Crocodile Attack On Camel: ऊंट को रेगिस्तान पसंद और मगरमच्छ को पानी। दोनों का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं। फिर भी राजस्थान के कोटा में मगरमच्छ ने ऊंट का शिकार कर डाला।
इस दुर्लभ नजारे को एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के हनूमतखेड़ा स्थित चंद्रलोई नदी किनारे ऊंट चर रहे थे। इसी दौरान एक नदी किनारे ऊंट को देखकर एक मगरमच्छ उसका शिकार करने किनारे पर आ गया। मगरमच्छ ने मौका देखकर पेडों की टहनियां खा रहे ऊंट पर हमला कर दिया।
राजस्थान तक की एक रिपोर्ट के अनुसार वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आदिल सैफ उस समय नदी के किनारे पर फोटोग्राफी कर रहे थे। वो कहते हैं कि नदी के दूसरे किनारे से एक मादा मगरमच्छ निकली हुई थी। उसी की तलाश में नर मगरमच्छ भी निकला।
मगरमच्छ को नदी के किनारे पर जैसे ही ऊंट चरता हुआ दिखाई दिया तो मगरमच्छ ने उसे शिकार बनाना चाहा और हमला कर दिया। मगरमच्छ का दांत ऊंट के पैर में लगने ही वाला था कि ऊंट वहां से बचकर भाग निकला।
बता दें कि कोटा की चंद्रलोई नदी गांव मानस गांव से होते हुए चंबल में मिलती है। चंद्रलोई नदी में करीब 700 मगरमच्छ हैं। अक्सर मगरमच्छ नदी किनारे चरने वाले पशुओं पर हमला कर देते हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications