बारात की कार चंबल नदी में डूबने से दूल्हा, जीजा, भाई समेत 9 नौ की मौत, पानी में तैरता दिखा दूल्हे का साफा

कोटा, 21 फरवरी। कोटा चंबल नदी हादसे ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के परिवारों को कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे दिया। रविवार को चंबल नदी में बारात की कार गिर गई, जिससे दूल्हा समेत नौ बारातियों की मौत हो गई।

उज्जैन जानी थी बारात

उज्जैन जानी थी बारात

बारात राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा से मध्य प्रदेश के उज्जैन के भैरुनाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। कार में दूल्हा अविनाश वाल्मीकि व उनके दोस्त व रिश्तेदार शामिल थे।

 सुबह छह बजे हुआ हादसा

सुबह छह बजे हुआ हादसा

बारात चौथ का बरवाड़ा से दो बजे रवाना हुई थी। केशोरायपाटन में चाय पीने के लिए रुके थे। फिर दूल्हे की कार भी उज्जैन के लिए रवाना हो गई। रास्ते में सुबह छह बजे कोटा के नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर कार चंबल नदी में गिई।

ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला

ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला

हादसे के बाद दूल्हा और बाराती कार में फंस गए, क्योंकि कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल हो गए थे। ऐसे में कार के गेट लॉक हो गए थे। ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला, लेकिन बच नहीं सका। बाकी लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चंबल नदी में दूल्हे अविनाश का साफा तैरता नजर आया।

गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची

गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची

कोटा चंबल नदी हादसे की सूचना पर पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी में डूबी कार में से दूल्हा व बारातियों को बाहर निकाला, मगर तब तक उनके सांसों की डोर टूट चुकी थी।

कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल

कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल

मीडिया से बातचीत में गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि पानी में जाने के साथ ही कार के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल हो गया था। कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से रस्सी बांधकर कार को बाहर निकाला गया तो उसमें लाशें थीं। दो लोग पानी में डूबे मिले।

मछुआरे को पता चला हादसा

मछुआरे को पता चला हादसा

मीडिया से बातचीत में कुन्हाड़ी इलाके में ही रहने वाले धन्ना लाल कश्यप ने बताया कि वह नाव लेकर सुबह मछली पकड़ने गया था। सुबह करीब 6 बजे उसने देखा था कि नदी के पानी में सफेद चीज पड़ी है, जो कार थी। उसके आगे का हिस्सा नदी की तलहटी की तरफ था। पिछले हिस्सा ऊपर की तरफ था।

दूल्हे के भाई व जीजा की भी मौत

दूल्हे के भाई व जीजा की भी मौत

परिजनों ने बताया कि दूल्हे अनिवाश की बहन लाली की शादी दो माह पहले गौतम नगर टोंक रोड जयपुर निवासी शुभम के साथ हुई थी। कार में दूल्हे के जीजा शुभम की भी मौत हो गई। दूल्हे के बड़े भाई केशव व कार चालक इस्लाम खान चौथ का बरवाड़ा निवासी भी बच पाए। इनके अलावा कार में सवार जयपुर निवासी 6 अन्य रिश्तेदारों की भी मौत हो गई।

बारात की कार एक्सीडेंट की वजह

हादसे के पीछे की वजह क्या रही इसके बारे में पुलिस भी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह पा रही है। माना जा रहा है कि इस छोटी पुलिया पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। पुलिया के दोनों तरफ रेलिंग नहीं है। ये पुलिया काफी नीची है। हर बार बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाती है। बाद में इस पर डामर रोड बनाया गया। उसे इस तरह से बनाया गया है कि हमेशा हादसों का डर रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+