Rajasthan : तांत्रिकों के निशाने पर आए कोटा के मुक्तिधाम, दाह संस्कार होते ही चुरा ले जाते हैं अस्थियां
Kota News, कोटा। राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा की पुलिस भले ही रात को पुख्ता गश्त किए जाने के लाख दावे करती हो, मगर तांत्रिक क्रिया करने वालों के इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वे बेखौफ होकर रात को श्मशान भूमि से मृतकों की अस्थियां चुरा ले जा रहे हैं।

दरअसल, कोटा के मुक्तिधाम तांत्रिकों के निशाने पर है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि पिछले एक माह में अस्थियां चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी निवासी रेखा उर्फ लक्ष्मी का 2 दिन पहले निधन हो गया था।
उसके शव का अंतिम संस्कार कुन्हाड़ी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। सोमवार को उसके परिजन फूल चुनने की रस्म के तहत मुक्तिधाम पहुचं तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई, क्योंकि मुक्तिधाम से अस्थियां गायब थीं।
अस्थियों की जगह काले झंडे, शराब की बोतलें और तंत्र विद्या का सामान पड़ा था। यह सब देख रेखा के परिजनों को खून खौल उठा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी, मगर सोमवार शाम तक अस्थियां गायब करने वालों का पता नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications