चलती ट्रेन से उड़ा ले गए थे पौने 3 करोड़ के जेवरात, 6 माह बाद यूं आए पकड़ में
अजमेर। बांद्रा-उदयपुर ट्रेन से पौने तीन करोड़ रुपए के सोने के जेवरात उड़ाकर फरार होने वाले मुख्य आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था।

जीआरपी के उदयपुर वृताधिकारी श्याम लाल मीणा ने बताया कि 7 जनवरी को चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाना क्षेत्र के निम्बाहेड़ा के पास से चलती ट्रेन में वारदात हुई थी। उसमें वारदात में शामिल दो आरोपियों को अप्रेल माह में गिरफ्तार कर लिया गया था।
वहीं मुख्य आरोपी दीपक जोशी उर्फ दीप्पया व लक्ष्मण माली की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। इनको रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और चुराया गया माल बरामद किया जाएगा। आपको बता दें कि बदमाशों को पकड़ने में अजमेर जीआरपी थानाधिकारी रामअवतार, स्पेशल टीम प्रभारी मनोज चौहान, एएसआई मान सिंह, कांस्टेबल दिलीप सिंह आदि का सहयोग रहा।












Click it and Unblock the Notifications