कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हादसा : एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर जिंदा जले
कोटा, 20 जून। राजस्थान में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर टोंक जिले में सोमवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसे में ड्राइवर व हेल्पर जिंदा हो गए। लोग लाख कोशिशों के बाद भी दोनों को बचा नहीं सके। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब दोनों लोग कंकाल बन चुके थे।

मीडिया से बातचीत में टोंक जिले के देवली DSP सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि सोमवार सुबह 3 बजे बनास से बजरी से भरे दो ट्रेलर नेशनल हाईवे-52 से होते हुए जयपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-52 पर सरोली से करीब 2 किमी दूर जूनिया कट पर ट्रेलर अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस दौरान पीछे से आ रहा बजरी से भरा तेज रफ्तार दूसरा ट्रेलर उससे टकरा गया और उसमें आग लग गई।
ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए।, जबकि आगे दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर का ड्राइवर घायल हो गया। लपटें देख जूनिया गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर दिनेश (42) पुत्र मेवाराम निवासी जालौन (उत्तर प्रदेश) को टोंक अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त ट्रेलर ड्राइवर सरदार सिंह (45) और हेल्पर नागर मल जाट (25) सीकर जिले के खंडेला उपखंड के गांव नीमकी तन बासड़ी के रहने वाले थे।
हादसे की सूचना मिलने पर घाड़ पुलिस मौके पर पहुंची। टोंक से फायर ब्रिगेड बुलाई। करीब 1 घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। पुलिस ने ट्रेलर में जले ड्राइवर और हेल्पर के शवों को बाहर निकलवाकर दूनी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications