14 साल की लड़की के मुंह में उग आए 50 दांत, डॉक्टर ने 18 दांत उखाड़कर पचासी को किया बत्तीसी

कोटा। मिलिए इससे। ये है संगीता। कोटा की रहने वाली है। सबसे अनूठी है। अनूठी इसलिए क्योंकि इसके बत्तीसी नहीं बल्कि पचासी है। मतलब संगीता के मुंह में 32 की बजाय 50 दांत हैं।

14 year old girl have 50 teech in her Mouth in Kota

यह अनूठा मामला हाल ही राजस्थान के कोटा स्थित मधुवन डेंटल क्लिनिक पर सामने आया है। यहां की डॉ. दीपिका जौहरी ने बताया कि 14 साल की संगीता के परिजन उसे लेकर क्लिनिक आए थे। उसके मुंह में सूजन आ रही थी। एक्स-रे करवाने पर पता चला कि उसके मुंह में 50 दांत हैं, जिसकी वजह से उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी।

14 year old girl have 50 teech in her Mouth in Kota

संगीता के दूध के दांतों की जड़ों के पीछे नए 18 दांत बन रहे थे। इस बीमारी को आडौन्टोम कहा जाता है। डॉ. दीपिका ने सावधानीपूर्वक सभी 18 दांत निकाल दिए। इलाज के बाद उसकी बत्तीसी भी समान्य 32 दांतों की हो गई।क्लिनिक संचालक डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि वक्त पर इलाज नहीं होता तो किशोरी के तालु में अनियंत्रित दांतों के बनने से गांठ बन सकती थी। इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+