गले में मोटी जंजीर व हाथों में चूड़ियां पहनकर बच्चा Tiktok पर बना रहा था Video, अजीब ढंग से हुई मौत
कोटा। इन दिनों युवाओं में मोबाइल एप Tiktok खासा फेमस हो चुका है। अनूठे अंदाज में वीडियो बनाकर टिकटॉक पर अपलोड करने का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। कई युवा तो टिकटॉक वीडियो के चक्कर में जिंदगी तक जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में सामने आया है। यहां पर महज 12 साल के बच्चे की टिकटॉक वीडियो शूट करने के दौरान मौत हो गई।

लोहे की मोटी बेड़ियां गले में लपेटी
कोटा के विज्ञान नगर पुलिस थाने के एएसआई भरत सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय खुशाल सुबह परिजनों को बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके गले में लोहे की मोटी बेड़ियां (जंजीर), गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल मिली हैं। सुबह बेटे को इस हाल में देख परिजन उसे अस्पताल लेकर जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि खुशाल टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए यह सब पहना था। संभवतया वीडियो बनाते समय उसके फांसी लग गई।

टिकटॉक ना होता तो आज मेरा बेटा जिंदा रहता-पिता
खुशाल के पिता ने बताया कि उसके बेटे की जान टिकटॉक की वजह से गई है। अगर वह टिकटॉक नहीं चलाता तो आज वह जिंदा होता। बेटे को टिकटॉक पर शानदार वीडियो बनाकर अपलोड करने का टास्क मिला था, जिसे पूरा करने के चक्कर में वह रात को यह सब कर रहा था और सुबह छह से सात बजे के बीच उसके फांसी लग गई। खुशाल ने खुद पिता को भी प्ले स्टोर से टिकटॉक एप डाउनलोड करके दिया था और खुद के वीडियो देखते रहने के लिए कहा था।

ऐसे बचाएं बच्चों को जानलेवा एप से
-बच्चों का मोबाइल और उनकी एक्टिविटी नियमित रूप से चैक करते रहें।
-अगर बच्चा देर रात तक मोबाइल यूज करता रहता है इसकी वजह पता करो।
-मोबाइल यूज करते समय बच्चा अगर गुमशुम सा रहने लगे तो उसकी मोबाइल से दूरी बनाएं।
-बच्चा अगर किसी टास्क को पूरा करने की बातें करें तो सावधानी बरतें।
-बच्चों के मोबाइल बेहद जरूरी एप के अलावा अन्य एप इंस्टॉल करने से मना करें।


मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications