ममता के भतीजे की बदजुबानी, जो आंख दिखाएगा उसकी आंखे निकाल देंगे, बांह दिखाएगा तो हाथ काट देंगे

कोलकाता। जब सत्ता का नशा लोगों पर चढ़ता है तो उन्हें सही गलत की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे के साथ हुआ हैं। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सत्ता के नशे में ऐसी धमकी दे डाली जिसे सुनकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

 abhishek banerjee

टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि टीएमसी के सांसदों ने पहले ही दिखाया कि जनता को अगर शोषित किया जाएगा तो लोग नहीं छोड़ेंगे। उत्तर 24 परगना में सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि जब तक ममता बनर्जी रहेंगी तब तक कोई बंगाल की जनता की तरफ आंख दिखाएगा तो उसकी आंखें निकाल कर रास्ते पर फेंक देंगे। उसके हाथ काट देंगे। इस मौके पर अभिषेक ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला किया।

अभिषेक ने सभा में बोलते हुए कहा कि जो हमें आंख दिखाएगा हम उस की आंखे निकाल लेंगे, जो हमपर अपनी बांह चढ़ाएगा हम उसकी बांह उखाड़ देगें। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं था जब उन्होंने इस तरह से विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी अभिषेक विवादित बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+