ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद TMC ने बदला प्लान, आज जारी नहीं होगा मेनिफेस्टो
ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद TMC ने बदला प्लान, आज जारी नहीं होगा मेनिफेस्टो
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी फिलहाल चोटिल हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। ममता बनर्जी पर कथित तौर पर बुधवार (10 मार्च) को चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में हमला किया गया था। ममता बनर्जी के अस्पताल में होने की वजह से टीएमसी ने अपना एक बड़ा फैसला बदल लिया है। ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद टीएमसी ने अपना प्लान बदलते हुए कहा कि आज गुरुवार (11 मार्च) को पार्टी चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी नहीं करने वाली है। टीएमसी ने घोषणा की थी कि 11 मार्च को वो मेनिफेस्टो जारी करेंगे। सीएम ममता बनर्जी की हालत को देखते हुए पार्टी ने फैसला बदल लिया है। ममता बनर्जी को पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।
Recommended Video

कैसी है ममता बनर्जी की तबीयत
ममता बनर्जी का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। ममता बनर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सीएम के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। उन्हें 48 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एम बंदोपाध्या ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट में ममता बनर्जी के बाएं पैर के एंकल, दाहिने कंधे, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ममता बनर्जी का एसएसकेएम अस्पताल में एक्सरे और एमआरआई कराया गया है।
ममता बनर्जी ने लगाया हमले का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ''चुनाव प्रचार के दौराम नंदीग्राम में शाम को 6 बजे के आसपास जब मैं अपनी कार के पास खड़ी थी तो मेरे कार का दरवाजा खुला था, 4 से 5 लोगों ने उन्हें धक्का दिया। जिससे पैर में चोट लग गई।'' ममता बनर्जी ने कहा कि जब हादसा हुआ तो कोई भी राज्य पुलिस वहां पर नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications