ईंधन की कीमतों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में TMC का प्रदर्शन, चूल्हे पर रोटी बनाकर जताया विरोध

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने शनिवार को पूरे पश्चिम बंगाल में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोरोना काल में तेल के आसमान छूते दामों में आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

कोलकाता, 10 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने शनिवार को पूरे पश्चिम बंगाल में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोरोना काल में तेल के आसमान छूते दामों में आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

protest

राज्य में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 101 रुपए प्रति लीटर से अधिक रुपए जबकि डीजल 92 रुपए प्रति लीटर के पार बेचा जा रहा है। जबकि एलपीजी सिलेंडर के दाम 861 रुपए हो गए हैं। शनिवार को तेल के बढ़ते दामों के विरोध में राज्य के अन्य हिस्सों के अलावा दम दम, कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू और चेतला क्षेत्र, दक्षिण 24 परगना में कैनिंग, हुगली में चिनसुराह और मालदा में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

यह भी पढ़ें: बंगाल से हारने के बाद भी बीजेपी ने बनाए 4 नए मंत्री, 2024 के लोकसभा चुनाव का गणित समझिए

राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी कर लगाया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोप्रोडक्ट की कीमतें अनियंत्रित थीं, जिससे तेल कंपनियों को अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए कीमतें बढ़ाने की इजाजत मिली ताकि उनके शेयर की कीमतें भी बढ़ें। बदले में, इससे केंद्र को राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियों को विदेशी निवेशकों को बेचने में मदद मिलेगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोगों पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को कम करने के लिए करों को वापस लेने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर कर में कमी पर भी विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आईं और उन्हें इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

सड़कों पर उतरने से कीमतें कम नहीं होगीं
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सड़कों पर उतरने से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी नहीं आएगी।पेट्रो उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार स्थिर होगा, तो देश में कीमतों में भी नरमी आएगी।

मोटरसाकिल में लगाई आग, टायर भी जलाए

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में उत्तर 24 परगना जिले के सागर, मंदिरतला बाजार में पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाया, टायर जलाए और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+