अमित शाह की भविष्यवाणी पर टीएमसी के बोल- यह बंगाल है, यहां माइंड गेम नहीं चलता

अमित शाह के पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 30 में से 26 सीटें जीते जाने की भविष्यवाणी पर तृणमूल कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। टीएमसी ने कहा कि यह बंगाल है और यहां माइंड गेम नहीं चलता।

कोलकाता। अमित शाह के पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 30 में से 26 सीटें जीते जाने की भविष्यवाणी पर तृणमूल कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। टीएमसी ने कहा कि यह बंगाल है और यहां माइंड गेम नहीं चलता। अपने इस खेल को गुजरात के जिमखाने में आजमाएं।

 Derek OBrien

Recommended Video

      West Bengal Election 2021: Amit Shah का दावा, पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे वनइंडिया हिंदी

      क्या कहा था अमित शाह ने

      पश्चिम बंगाल और असम में हुए पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह ने रविवार को कहा था कि दोनों ही राज्यों में सरकार भारी संख्या में सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी।

      यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सबसे हॉट सीट पर ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार किया तेज, भाजपा भी पीछे नहीं

      उन्होंने कहा कि, 'मेरी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से बातचीत हुई है, जिसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हम बंगाल में पहले चरण में 30 में से 26 सीटें जीतेंगे जबकि असम में हम 47 में से 37 सीटें प्राप्त करेंगे।' उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

      शाह की भविष्यवाणी पर टीएमसी ने किया पलटवार

      अमित शाह कि इस भविष्यवाणी पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इसे भाजपा का माइंड गेम बताया है। उन्होंने कहा, 'मोदी-शाह, ये बंगाल है, यहां माइंड गेम नहीं चलता। अपने इस स्टंट को गुजरात जिमखाना में ही करें। यह बंगाल है। खेला होबे।'

      बंगाल में पहले चरण का चुनाव पूरा हो चुका है और 1 अप्रैल से वहां दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दोनों ही पार्टियों जोरदार तरीके से दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में लग गई है। आज टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में रोड शो करेंगी, वहीं अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक मेगा रोड शो करेंगे। मंगलवार शाम को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों पर कुल आठ चरणों में मतदान होना है।

      मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। हालांकि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह और शरद पवार के बीच कोई मीटिंग नहीं हुई और इसको लेकर भाजपा केवल अफवाह फैला रही है। आपको बता दें कि राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक व्यापारी के घर पर शनिवार को एनसीपी नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की थी। हालांकि, जब इस मीटिंग के बारे में अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर चीज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+