पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सबसे हॉट सीट पर ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार किया तेज, भाजपा भी पीछे नहीं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे चरण के लिए मंगलवार शाम थमने वाले चुनाव प्रचार से पहले पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में वोटरों को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे चरण के लिए मंगलवार शाम थमने वाले चुनाव प्रचार से पहले पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में वोटरों को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज ममता बनर्जी इस सबसे अहम चुनावी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से नंदीग्राम ब्लॉक 2 में खुदीराम मोर से ठाकुरचौक तक 8 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

 ​Mamata Banerjee

Recommended Video

      Bengal Election 2021: Nandigram में Mamata Banerjee ने तेज किया चुनाव प्रचार | वनइंडिया हिंदी

      इसके बाद वह जनसभा भवन-2 में एक सार्वजनिक बैठक करेंगी। इस बैठक के बाद उनकी 2 और बैठकें होनी हैं, जिनमें से एक 2 बजे और एक 3.30 बजे अहमदाबाद हाई स्कूल मैदान में होगी। मालूम हो कि नंदीग्राम विधानसभा सीट इस बार के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में यहां से ममता बनर्जी और हाल ही में टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के चुनाव लड़ने के कारण सबसे अहम सीट बनी हुई है।

      यह भी पढ़ें: विष्णुपुर में मिथुन का रोड शो, कहा- ज्यादा वोटिंग का मतलब बंगाल में आने वाला है परिवर्तन

      ममता बनर्जी के लिए तो यह सीट साख का मामला बन चकी है। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि यदि ममता में हिम्मत है तो वह नंदीग्राम से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने कहा था कि यदि वे यहां से चुनाव लड़ती हैं तो वह उन्हें हराकर ही दम लेंगे। ममता ने सुवेंदु की चुनौती स्वीकार करते हुए नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

      सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि भाजपा नंद्रीग्राम में ममता को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराएगी। वहीं, भाजपा ने ममता को नंदीग्राम में कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। यहां मतदान से पहले पार्टी के कई दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी से समर्थन में चुनावी रैलियां करेंगे। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह का यहां रोड शो होना है। इसके अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भी यहां रैली करने की संभावना है।

      इससे पहले पीएम मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में यहां रैली की थी। उनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां रैली कर चुके हैं। दोनों ही पार्टियां अंतिम क्षण तक वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुट गई हैं। वहीं, पहले चरण के मतदान की बात करें तो शनिवार को पहले चरण की वोटिंग के दौरान 79.79 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में विधानसभा की 30 सीटों के लिए मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान होना है। अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा वहीं चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किये जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+