VIDEO: अमित मालवीय ने किया दावा- केवल पॉजिटिव न्यूज छापने वाले अखबारों को ऐड देती हैं सीएम ममता

ममता बनर्जी लोकल समाचार पत्रों से यह कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि यदि आपको सरकारी विज्ञापन चाहिए तो सरकार के कामों की पॉजिटिव खबरें ही प्रकाशित करें।

कोलकाता, 8 दिसंबर। सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी लोकल समाचार पत्रों से यह कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि यदि आपको सरकारी विज्ञापन चाहिए तो सरकार के कामों की पॉजिटिव खबरें ही प्रकाशित करें। एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह नेगेटिव खबरें नहीं चाहती हैं और प्रकाशकों से कहा कि वे अपना प्रकाशन जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। एक बार जब अधिकारी ये बता लगा लेंगे कि आप पॉजिटिव या नेगेटिव खबरें प्रकाशित कर रहे हैं, उसके बाद में डीएम से आपको सरकारी विज्ञापन देने को कहूंगी।

Mamata Banerjee

सीएम ने आगे कहा कि पत्रकारों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलना चाहिए। सीएम ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रया एक स्थानीय पत्रकार के उस सवाल पर आई जब उन्होंने बताया कि उनके ग्रामीण अखबर को सरकारी विज्ञापन नहीं मिलता है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने तीन सालों में विज्ञापनों पर कितना पैसा किया खर्च, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

बता दें कि इस वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से ममता बनर्जी के बयान के अनुवाद के साथ साझा किया है। हालांकि बंगाल के स्थानीय पत्रकारों और ममता बनर्जी के बीच यह बातचीत कब हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस वीडियो की सच्चाई को लेकर हमारा संस्थान कोई दावा नहीं करता है।

बता दें कि ममता बनर्जी बंगाल से निकलकर दिल्ली की गद्दी का सपना देख रही हैं और इसके लिए वह तमाम विपक्षी दलों को साधने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में ममता बनर्जी ने मुंबई में शरद पवार और शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की थी। शरद पवार से मुलाकात के बाद ममता ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'यूपीए क्या? अब कोई यूपीए नहीं रहा।' बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, बनर्जी ने कहा कि चल रहे फासीवाद के खिलाफ लड़ने के लिए एक दृढ़ वैकल्पिक रास्ता बनाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+