डॉक्टरों ने बताया ममता बनर्जी की तबीयत का हाल, कई जगहों पर लगी गंभीर चोटें, 48 घंटे रहेंगी निगरानी में
डॉक्टरों ने बताया ममता बनर्जी की तबीयत का हाल, कई जगहों पर लगी गंभीर चोटें, 48 घंटे रहेंगी निगरानी में
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बुधवार (10 मार्च) नंदीग्राम में चुनाव प्रचार दौरान एक हादसा हुआ। जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें शरीर में पैर सहित कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उनको धक्का दे दिया था, जिसकी वजह से उनकी ये हालत हुई है। ममता बनर्जी का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी तबीयत का हाल बताया है। डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है पैर सहित ममता बनर्जी के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। सीएम ममता का एसएसकेएम अस्पताल में एक्सरे और एमआरआई किया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि सीएम ममता को डिस्चार्ज करने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है।
Recommended Video

आईपीजीएमईआर और एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एम बंदोपाध्या ने कहा, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ममता बनर्जी के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं। उनके बाएं पैर के एंकल पर चोट है, दाहिने कंधे पर चोट, हाथ और गर्दन में गंभीर चोट लगने का पता चला है। सीएम ने घटना के बाद से सीने में दर्द, सांस फूलने की शिकायत की है। उनको 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा गया है।
ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सीएम की अस्पताल में भर्ती वाली एक तस्वीर ट्वीट की है। सांसद अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, ''बीजेपी रविवार 2 मई को बंगाल के लोगों की शक्ति को देखने के बाद खुद को कोसेगी।''
सीएम ममता बनर्जी ने क्या लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार से पांच लोगों ने उन्हे धक्का दिया था। ये हादसा उस वक्त हुई जब सीएम ममता बनर्जी बुधवार को शाम को 6 बजे के आसपास रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं। ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी, जिसका दरवाजा खुला हुआ था। अचानक कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को जोर से धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर पर लग गया।''इस पूरे मामले को बीजेपी ने एक नाटक बताा है। बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी चुनाव में सहानुभूति लेने के लिए नाटक कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications