हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मिला जिंदा बम, मचा हड़कंप
कोलकाता। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की खबर है। पुलिस के अनुसार यहां पर फलकनुमा एक्सप्रेस में बम रखा हुआ पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बम ट्रेन में रखे एक बैग में मिला है। साथ ही कुछ लोहे की कुछ छड़ें भी बरामद हुई हैं।

बम की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और बैग को कब्जे में ले लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में सघन जांच शुरू कर दी गई। इसके अलावा यार्ड में खड़ी ट्रेनों में भी खोजबीन शुरू कर दी गई।
बने रहिये हमारे साथ पूरी खबर के लिये।












Click it and Unblock the Notifications