कोलकाता में पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, विरोध में 38 किमी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे श्रम मंत्री बेचाराम

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार क्या हुआ टीएमसी नेता बेचाराम इसके विरोध में उतर आए। पेट्रोल के बढ़ते दाम का विरोध करने के लिए उन्होंने बेहद खास तरीका अपनाया।

कोलकाता, 7 जुलाई। पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। विधानसभा चुनावों के बाद तेल के दामों में बेहिसाब वृद्धि हुई है। कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार क्या हुआ टीएमसी नेता बेचाराम इसके विरोध में उतर आए। पेट्रोल के बढ़ते दाम का विरोध करने के लिए उन्होंने बेहद खास तरीका अपनाया।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: Delhi में आज 100 के पार पहुंचा Petrol, जानिए नए भाव | वनइंडिया हिंदी
    साइकिल से तय किया 38 किलोमीटर का सफर

    साइकिल से तय किया 38 किलोमीटर का सफर

    पेट्रोल के बढ़ते दामों पर विरोध जताने के लिए पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना ने एक खास तरीका अपनाया। वह हुगली में स्थित अपने घर से 38 किलोमीटर साईकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। 2000 के दशक के अंत में टाटा नैनो कारखाने के खिलाफ आंदोलन से उभरे सिंगूर से टीएमसी विधायक मन्ना के साथ इस समय पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी थे।
    वह सुबह 8 बजे अपने घर से निकले और जारी सत्र में शामिल होने के लिए 12.30 बजे विधानसभा पहुंचे।

    तेल के बढ़ते दाम मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी

    तेल के बढ़ते दाम मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी

    उन्होंने मीडिया से कहा कि तेल के तेजी से बढ़ते दाम मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। कोलकाता में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है और हम इसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार हर संभव तरीके से आम आदमी को निचोड़ रही है, जबकि राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपनी समाज कल्याण परियोजनाओं से जनता को सहारा देने की कोशिश कर रही है।

    अभी और बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

    अभी और बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

    बता दें कि कोलकाता के अलावा राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल का दाम 100 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल 106.25, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.06 रुपए है। वहीं कुछ बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पेट्रोल 108.52, बेंगलुरु में 103.56, पटना में 102.40 और लखनऊ में पेट्रोल 97.33 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। हालांकि अभी तेल की कीमतें कहां जाकर रुकेंगी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/shabana-azmi-dharmendra-bollywood-many-celebs-reached-dilip-kumar-house-oi64127.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+